फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में दिल दहला देने वाली घटना, विक्षिप्त महिला के साथ चलती गाड़ी में हैवानियत

Fri, 29 Jun 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gang rape car
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुराचार किया गया। कार सवार युवक महिला को आबादी के बीच से उठाकर ले गए थे।

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों और पुलिस ने महिला की खोज शुरू की तो वह बृहस्पतिवार सुबह सड़क पर बदहवास हालत में मिली। महिला ने इशारों- इशारों में पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार में आए कुछ युवक क्षेत्र में घूमने वाली एक विक्षिप्त महिला को उठाकर ले गए। आसपास मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन तब तक कार बहुत दूर जा चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को इशारों में खुद के साथ हुई घटना बताई

police arrest
इसके बाद क्षेत्रवासियों ने वहीं रहने वाले एक युवक विजय से पूछताछ की तो पता चला कि वे सब उसके परिचित हैं और महिला को गलत काम करने के इरादे से ले गए हैं।

इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर को रिस्पना नगर निवासी रंजीत पाठक ने इसकी सूचना नेहरू कॉलोनी पुलिस को दी। पुलिस और क्षेत्रवासियों ने जब महिला की खोजबीन शुरू की तो वह मोथरोवाला के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश शाह ने बताया कि महिला ने पुलिस को इशारों में खुद के साथ हुई घटना बताई।

शाह ने बताया कि विजय से पूछताछ के आधार पर विजय और उसके साथियों नवीन क्षेत्री, मोहित और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने महिला के साथ चलती गाड़ी में दुराचार किया और उसे रास्ते में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें