फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! मैजिक पेन से उड़ा लिए डेढ़ लाख

Mon, 16 Jun 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी में स्वैप मशीन लगाने के नाम पर एक व्यवसायी से जालसाज ने उसके खाते से एक लाख 62 हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन


जालसाज ने व्यवसायी के सामने उसके हस्ताक्षरयुक्त दो चेक लेकर अपनी मैजिक पेन से उनमें पांच-पांच सौ रुपए भरे।

जिसकी स्याही घंटेभर बाद उड़ने पर जालसाज ने उन चेकों पर पांच-पांच सौ की जगह 1.62 लाख रुपए की रकम भरकर बैंक से निकाल ली।

बैंक से मैसेज आने पर व्यवसायी को खाते से रुपए निकलने की जानकारी हुई। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में जालसाज की तस्वीर आने पर उसे व्यवसायी ने पहचान लिया। अब कोतवाली पुलिस जालसाज की तलाश कर रही है।
Trending Videos

खुद को आंध्रा बैंक दिल्ली का कर्मचारी बताया

कारखाना बाजार निवासी प्रशांत अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स पार्ट्स का कारोबार करते हैं। नौ जून को व्यवसायी के मोबाइल पर कॉल आई।

फोन करने वाले ने खुद को आंध्रा बैंक दिल्ली जोनल ऑफिस का कर्मचारी सुखबीर सिंह बताया। उसने कहा कि बैंक द्वारा स्वैप मशीन लगवाई जा रही है।

झांसे में लेने के बाद वह 12 जून को व्यवसायी की दुकान पर आया और बोला कि कागजी कार्रवाई के 10-15 दिन बाद स्वैप मशीन लगा दी जाएगी।

मशीन लगाने के लिए उसने व्यवसायी की आईडी, फोटो और सिक्योरिटी के रूप में फर्म द्वारा जारी बैंक ऑफ बड़ौदा के दो चेक लिए, जिसमें व्यवसायी का नाम-पता भरवाने के बाद मैजिक पेन से 500-500 रुपए की रकम भरी।

13 जून मोबाइन पर आया मैसेज

13 जून को व्यवसायी के मोबाइल पर खाते से काफी पैसा निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। बैंक में चेक करने पर पता चला कि जालसाज ने उसके खाते से एक लाख 62 हजार रुपए निकाल लिए हैं।

बैंक की सीसीटीवी फुटेज में आई जालसाज की तस्वीर की व्यवसायी ने पहचान की है। पूछताछ में पता चला कि वह तीन जून को नेशनल क्लाथ हाउस साहूकारा लाइन से भी इसी प्रकार 500-500 रुपए के चेक लिए थे।

क्लाथ हाउस के कर्मचारियों ने भी जालसाज की तस्वीर की पहचान की है। व्यवसायी ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।

आशंका जताई जा रही है कि इसमें जालसाज के साथ और लोग शामिल है। बैंक कर्मियों के मिलीभगत भी हो सकती है।
विज्ञापन

क्या है मैजिक पेन

मैजिक पेन की स्याही एक घंटे के अंदर उड़ जाती है। इस पेन से जालसाज रकम को खुद ही भरकर व्यवसायी से हस्ताक्षर करवा लेता है।

एक घंटे बद जब स्याही उड़ जाती है तब जालसाज मनमानी रकम भर लेता है। इस प्रकार की ठगी के मामले पहले देहरादून जिले में सामने आए थे।

जालसाज को पकड़ने के लिए पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें