फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ से 40 लाख रुपये लेकर फरार हुआ क्लर्क, ऐसे आया पकड़ में

Mon, 14 Aug 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
kedarnath temple
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स ने 2013 में केदारनाथ में घोडे़-खच्चर पैदल मार्ग प्रीपेड काउंटर से 40 लाख रुपये लेकर फरार हुए लेखाकार प्रकाश गोस्वामी को सोमवार को आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी चार साल से राजस्थान में छिपा था और अपने आपको आपदा में मृत घोषित कराने की जुगत में था। 
विज्ञापन


एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिधिम अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में कनिष्ठ सहायक प्रकाश गोस्वामी की ड्यूटी गौरी कुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोडे़, खच्चर की प्रीपेड बुकिंग काउंटर की जिम्मेदारी थी। 13 जून से लेकर 15 जून तक उसकी ड्यूटी थी।

इन बीच वह करीब 40 लाख रुपये लेकर गायब हो गया था। तत्कालीन साहसिक खेल अधिकारी ने एक अक्तूबर 2013 को गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकाश गोस्वामी की तलाश चलती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसटीएफ टीम लगातार प्रकाश गोस्वामी की तलाश में थी।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सोमवार सुबह उसे आईएसबीटी से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी प्रकाश ने बताया कि पुलिस से बचने को वह राजस्थान चला गया था, जहां पर एक होटल में वेटर की नौकरी कर ली। इस बीच उसने परिजनों और परिचितों से भी संपर्क नहीं किया, ताकि उसे केदारनाथ आपदा में लापता मान लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें