फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली ने जीजा को उधार दी थी रकम, वापस मांगी तो जीजा के सिर सवार हुआ 'खून'

Sun, 03 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
विज्ञापन
साली ने जीजा से उधार दी गई रकम ब्याज सहित अदा करने की जिद की तो जीजा के सिर पर खून सवार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि प्रसाद विक्रेता महिला शोभा की जान उसके जीजा ने ही ली थी। जीजा ने योजनाबद्ध ढंग से रुडकी ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर शव  प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंका था। कोतवाली पुलिस की पूछताछ में जीजा कुलदीप ने अपना गुनाह कबूला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्र की ब्रह्मपुरी की रहने वाली शोभा पत्नी गोपाल 26 अगस्त को लापता हो गई थी। विष्णुघाट क्षेत्र में प्रसाद बेचने वाली शोभा ने परिजनों से रुडकी में रहने वाले जीजा कुलदीप से उधार दी गई रकम वापस मांगने के लिए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

जीजा पर हत्या करने का संदेह जताया था

आसफनगर झाल मंगलौर से बरामद हुआ था शव
पुलिस ने तफ्तीश शुरू ही की थी कि 30 अगस्त को उसका शव आसफनगर झाल मंगलौर से बरामद हुआ था। मृतका के हाथ पैर बंधे हुए थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। पति गोपाल ने जीजा कुलदीप पर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया था।

हरिद्वार कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सख्ती से की गई पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसने अपनी साली शोभा से एक लाख 35 हजार की रकम ली हुई थी। अब वह मय ब्याज के ढाई लाख देने की मांग कर रही थी।

बताया कि साली को चंडीघाट चौक पर बुलाकर वह सीधे रुडकी में शंकरपुरी में अपने प्लॉट पर ले गया। जहां झोपड़ी में उसने साली की ही चुन्नी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कट्टे में ठूसकर गंगनहर में फेंक दिया।
 
विज्ञापन

कछुआ खरीदने का बनाया था बहाना  

साइकिल एवं मोबाइल फोन भी बरामद
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी कुलदीप पुत्र सतपाल निवासी शिवपुरम गली नंबर एक पनियाला रोड रुडकी को गिरफ्तार कर लिया। शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त साइकिल एवं मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

पेशे से बढ़ई आरोपी जीजा ने साली की हत्या करने की योजना बना ली थी। कछुआ खरीदकर उसे महंगे दाम में बेचकर पैसा कमाने का लालच भी उसने अपनी साली को दिया था।

वह उसी दिन कछुआ खरीदने की बात कहकर ही साली को लेने पहुंचा था। लेकिन शोभा को क्या पता था कि यह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें