फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पुलिसकर्मियों की पार्टी में चली गोली, सिपाही की मौत

Thu, 28 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी परिसर में पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के संबंध में कोई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मुंह नहीं खोल रहा है।
विज्ञापन


जिला ऊधमसिंह नगर, जसपुर निवासी अमित चौधरी इन दिनों कांवड़ ड्यूटी में रुड़की आए हुए थे। बुधवार रात करीब पौने 12 बजे जीआरपी चौकी परिसर स्थित बैरक में पुलिसकर्मियों की पार्टी चल रही थी। किसी बात को लेकर पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया।

गोली चलते ही मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि इसी बीच पार्टी में गोली चली जो अमित को जा लगी। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में घायल अमित चौधरी को लेकर पुलिसकर्मी सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि पार्टी में शराब चल रही थी।
विज्ञापन


एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। शव मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें