तीर्थनगरी ऋषिकेश में आभूषण की डिलीवरी देने आए सहारनपुर के एक सराफा कारोबारी के मुनीम को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाशों ने करीब साढे़ चार लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
2 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
लहूलुहान हालत में मुनीम को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। घेराबंदी के दावों के बीच बाइक सवार तीनों बदमाश सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस घटना के तार सहारनपुर से जोड़कर चल रही है।
विज्ञापन
3 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
सहारनपुर के सराफा कारोबारी राजकुमार जैन उर्फ गप्पी का मुनीम जोगेंद्र कुमार (40) उर्फ इंदर निवासी देवबंद बुधवार को आभूषणों की डिलीवरी देने ऋषिकेश आया था। जोगेंद्र सुबह सवा दस बजे के करीब आशुतोषनगर चौराहे पर उत्तराखंड रोडवेज की बस से नीचे उतरा।
4 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
वह कुछ कदम पैदल चला ही था कि पीछे से भागकर आए दो बदमाशों में से एक ने उस पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली जोगेंद्र की गर्दन के पीछे बाएं हिस्से में लगी। घायल होने के बाद भी मुनीम बैग छीनने का प्रयास कर बदमाश से भिड़ गया।
विज्ञापन
5 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
छीना-झपटी में बदमाश के हाथ से पिस्टल छूटकर जमीन पर गिर गई। बाद में दूसरे बदमाश ने आभूषण से भरा बैग छीन लिया। बिना देर किए दोनों बदमाश पहले से ही बाइक स्टार्ट किए खड़े तीसरे साथी की मदद से फरार हो गए। घबराहट में बदमाश पिस्टल मौके पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
6 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
लहूलुहान मुनीम को स्थानीय लोगों ने ऑटो से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। सरेआम लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एसपी देहात श्वेता चौबे और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि जोगेंद्र पिछले तीन साल से तीर्थ नगरी में ज्वैलरी बनाने का आर्डर लेने और तैयार आभूषण की सप्लाई देने आ रहा है। बैग में साढ़े चार लाख के आभूषण बताए गए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
सराफा व्यापारी के मुनीम से लूट की वारदात पुलिस के लिए चुनौती है। एसओजी के साथ कई टीम खुलासे को लगाई गई है। लुटेरों को जल्द पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
प्रत्यक्षदर्शी ने फेंका था पत्थर
घटना के चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि जिस समय बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसने पत्थर मारकर उन्हें रोकने का प्रयास किया था, लेकिन दुर्भाग्य से पत्थर उन्हें नहीं लग सका। बाइक की पीछे की नंबर प्लेट नीचे मुड़ी थी। इस कारण वह बस 53 नंबर ही पढ़ सका़। तीनों बदमाशों की उम्र 20 से 22 के करीब बताई गई है। एक बदमाश ने सिर पर लाल रंग का मफलर ओढ़ रखा था। हुलिए से मैदानी क्षेत्र के प्रतीत हो रहे हैं।