फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पति के साथ देख गुस्साया पूर्व पति, मार-मारकर किया अधमरा

Tue, 27 Jun 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला (रुड़की)
विज्ञापन
affair
विज्ञापन
महिला को पति के साथ देखकर पूर्व पति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आंव देखा न तांव, दोनों पर झपट पड़ा। मार-मारकर दोनों को अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महेश्वरी गांव के पल्लू ने अपनी बेटी रूमा की शादी 2011 में खेलपुर निवासी स्वराज के साथ की थी, लेकिन रूमा को कोई बच्चा न होने के कारण वे उसके साथ मारपीट कर उसे परेशान करने लगे। कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया।

उसके बाद वह दो साल तक अपने मायके महेश्वरी गांव में रही। बाद में फैसला हो गया था। जिसके बाद उसकी शादी भगवानपुर के डाडा पट्टी निवासी विक्रम के साथ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाईयों के साथ मिलकर पूर्व पति ने की पिटाई

beaten demo pic
आरोप है कि  विक्रम अपनी पत्नी रूमा के साथ अपनी ससुराल महेश्वरी गांव में आया हुआ था।

शाम को लौटते समय सिरचंदी गांव के पास पूर्व पति ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर दोनों के साथ मिलकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

परिजनों ने दोनों का इलाज कराकर काली नदी पुलिस चौकी में पूर्व पति समेत चारों भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें