फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक को बेहोश कर बनाया अश्लील MMS,पढ़ें लव, सेक्स और धोखे का शॉकिंग सच

Mon, 25 Dec 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
एक कंपनी के निदेशक को बेहोश कर उसका अश्लील एमएमएस बनाया गया। अब लव, सेक्स और धोखे का यह मामला बेहद चर्चा में है।
विज्ञापन


थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने भाई, महिला मित्र समेत तीन के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप लगाया कि बर्थ डे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ यह साजिश रची गई है। महिला मित्र हर माह धमकी देकर उनसे 15 हजार रुपये वसूल रही है।
विज्ञापन

महिला मित्र ने अपनी बेटी की बर्थ डे पार्टी में बुलाया

- फोटो : Getty Images
देहरादून के राजपुर रोड स्थित थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड  के निदेशक विनीत अग्रवाल ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि दो साल पहले बंजारावाला की एक महिला मित्र ने अपनी बेटी की बर्थ डे पार्टी में उन्हें बुलाया था।

आरोप लगाया कि महिला मित्र ने अपने पति और उनके भाई के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह अर्द्धमूर्छित हो गए।

आरोप लगाया कि पहले से कमरे में लगाए गए कैमरे की मदद से उनकी अश्लील वीडियो बना ली गई।
विज्ञापन

भाई भी है षड़यंत्र में शामिल

एमएमएस - फोटो : Desk
इसके बाद आरोपी पक्ष ने एमएमएस जारी करने की धमकी देकर उन्हें आतंकित किया। आरोपियों में एक विनीत अग्रवाल का भाई भी है।

आरोप लगाया कि उन्हें ब्लैकमेल कर आरोपी महिला डेढ़ साल से हर माह 15 हजार रुपये की रकम वसूल रही है।

अब उन पर ढाई लाख रुपये की रकम देने का दबाव बनाया जा रहा है। एसएसआई विपिन बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें