फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस मॉड्यूल्स को लेकर रुड़की पहुंची स्पेशल सेल, खंगाले सबूत

Wed, 03 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंढौरा, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंक की साजिश रचने के शक में गिरफ्तार अखलाकुर्रहमान (अखलाक) और ओसामा को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल बुधवार को लंढौरा पहुंची। यहां इनके तीसरे साथी मेहराज से पांच हजार रुपये उधार लेने वाले कस्बे के युवक से पैसे बरामद किए।
विज्ञापन


एक दुकानदार से ओसामा को माचिस बेचने की पुष्टि होने के बाद टीम रुड़की के एक मोबाइल शोरूम पहुंची। दुकानदार ने कबूल किया कि आरोपी युवकों ने उनकी दुकान से महंगा फोन खरीदा था। पूछताछ के बाद 15 सदस्यीय टीम हरिद्वार की तरफ रवाना हो गई।

19 जनवरी को इंटेलीजेंस की एक टीम ने लंढौरा कस्बे से मेहराज व अजीमुस्सान, भगवानपुर हरचंदपुर गांव निवासी अखलाकुर्रहमान (अखलाक) और जौरासी गांव से ओसामा को गिरफ्तार किया था। चारों छात्रों पर अर्द्धकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में कलश बम रखकर धमाके की तैयारी का आरोप है।
विज्ञापन

दुकानदार ने कुबूला, ओसामा खरीदता था माचिस

गिरफ्तारी के चौथे दिन मेहराज व अजीम को लेकर पहुंची स्पेशल सेल ने माचिस की तिल्लियों का बारूद और 38 हजार रुपये बरामद किए थे। दोपहर करीब एक बजे तीन वाहन में स्पेशल सेल की करीब 15 सदस्यीय टीम अखलाक और ओसामा को लेकर लंढौरा चौकी पहुंची।

चौकी पर मेहराज के दोस्त अरशद को बुलाया और पूछताछ के बाद इससे पांच हजार रुपये बरामद किए। उसके बाद थोक विक्रेता नदीम को बुलाया गया। पूछताछ के दौरान इसने कुबूल किया कि ओसामा अपने चचेरे भाई फिरोज की दुकान पर बेचने के नाम से माचिस खरीदकर ले जाता था।

उसके बाद स्पेशल सेल की टीम सीधे रुड़की बीएसएम तिराहे स्थित हार्दिक टेलीकॉम में पहुंची। यहीं स्थानीय खुफिया विभाग और एसओजी को बुलाकर करीब आधे घंटे तक टेलीकॉम के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कलियर में भी हो सकती है छानबीन

बताया गया कि पकड़े गए चारों युवकों ने इस शोरूम से करीब 10 हजार रुपये का एंड्रायड फोन खरीदा था। स्पेशल सेल की टीम ने बिल की कॉर्बन कापी हासिल की। करीब पौने तीन बजे टीम कलियर मार्ग से हरिद्वार की तरफ निकल गई।

रुड़की से रवाना होने के बाद स्पेशल टीम संदिग्ध आतंकियों को लेकर कलियर की तरफ बढ़ी। मगर अचानक ही हरिद्वार का रुख कर दिया। फरार मोहसिन के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए टीम कभी भी पिरान कलियर पहुंच सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें