छात्रों से खिलवाड़ करने वाले इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर के पिता और मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने डायरेक्टर के पिता श्याम लाल और मैनेजर मनोज कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया। दोपहर 2:30 बजे एसपी सिटी कांफ्रेंस कर मामले के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
पढ़ें, बिना हवाई जहाज के बना दिया 'पायलट'
देहरादून में लाखों रुपए फीस वसूल कर बच्चों को पायलट बनाने का सपना दिखाने वाले इंस्टीट्यूट के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इंस्टीट्यूट के संचालक समेत तीन अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज किया था।
लाखों रुपए वसूले
जीएमएस रोड पर आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ एरोनोटिकल में कई छात्रों ने पायलट व केबिन क्रू बनने के लिए पिछले वर्ष एडमिशन लिया था। प्रत्येक छात्र से इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने दस से 15 लाख रुपए वसूले। कोर्स समाप्त होने के बाद भी जब छात्रों को प्लेसमेंट नहीं हुआ तो उन्होंने प्रबंधन से संपर्क किया।
अपशब्द भी कहे
आरोप है कि प्रबंधन ने न केवल छात्रों को भगा दिया, बल्कि अपशब्द भी कहे। शुक्रवार को पीड़ित छात्र एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कप्तान से शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने बसंत विहार पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
शाम को पुलिस ने इंस्टीट्यूट संचालक जितेंद्र कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सपना भंडारी, रुपेंद्र चौहान समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष बसंत विहार प्रदीप राणा ने बताया सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...