फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम दिलाने के बहाने महिला को रुड़की लाए, बेच दिया चालीस हजार में

Mon, 17 Apr 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
काम दिलाने के बहाने एक दंपति महिला को पश्चिमी बंगाल से रुड़की लेकर आए। फिर उन्होंने यहां उसे चालीस हजार रुपये में बेच दिया। जब उसने पत्नी को फोन लगाया तो सामने से व्यक्ति ने कहा कि आज से यहां फोन मत करना, मैंने तुम्हारी पत्नी को खरीद लिया है।
विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार जनपद के गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शेख मुसर्रफ (निवासी पूर्वी मिदनापुर, तांबलू, पश्चिमी बंगाल) ने शनिवार को पुलिस को जानकारी दी थी उसकी पत्नी को उसके साथी ने किसी को 40 हजार रुपये में बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने शेख मुसर्रफ से पूरी जानकारी जुटाई तो उसने बताया कि वह जरी का काम करता है।

पिछले सप्ताह उनके गांव के समीप के जाकीर उसके पास आया था। उसने बताया था कि दिल्ली और रुड़की आदि में जरी का अच्छा काम है। वह उसे और उसकी पत्नी को अच्छा काम दिला सकता है। उस दौरान जाकीर के साथ उसकी पत्नी जोसना भी थी। उनकी बातों में आकर वह अपनी पत्नी मासूरा को साथ लेकर उनके साथ दिल्ली पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसर्रफ की पत्नी को किसी के साथ भेज दिया

दिल्ली से चारों लोग रुड़की पहुंचे। रुड़की रेलवे स्टेशन पर आने पर जाकिर की पत्नी जोसना ने किसी को फोन कर बुलाया। कुछ देर में एक युवक और एक महिला बाइक से उनके पास पहुंच गए। जोसना ने उसकी पत्नी मासूरा को उनके साथ भेज दिया।

जोसना ने बताया कि यह लोग उसकी पत्नी को काम दिला देंगे। इसके बाद जाकिर ने कहा कि जरी के काम के लिए कपड़ा और अन्य सामान खरीदने के लिए मुरादाबाद जाना होगा। वहां पान मसाला खरीदने के बहाने यह लोग उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसने जाकिर और उसकी पत्नी को काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। थक हारकर शेख मुसर्रफ शनिवार को रुड़की पहुंचा। वहां से उसने अपनी पत्नी मासूरा को फोन किया तो किसी आदमी ने उठाया। उसने बताया कि यहां आज के बाद फोन मत करना। उसने मासूरा को 40 हजार रुपये में खरीदा है।
 
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की गई तो फोन नंबर के आधार पर पुलिस टीम ने मासूरा को तांसीपुर गांव से बरामद किया। उसके बाद पाडली गुर्जर से जाकिर और उसकी पत्नी जोसना को गिरफ्तार किया। मासूरा को खरीदने वाले युवक और एक महिला की तलाश की जा रही है। शेख मुसर्रफ की और से जाकिर, जोसना समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 एवं 366 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें