फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी बायोटिक बताकर खाया 'जहर' और दे दी अपनी जान

Thu, 25 Jul 2013 05:56 PM IST
देहरादून/मनमीत रावत
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। उसके परिजनों को पता नहीं है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और न ही पुलिस को अब तक पता चल सका है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चंद्रबनी सेंवला कला, माहेश्वरी विहार निवासी प्रवीण वालिया (35) पुत्र कुंवर सिंह वालिया चकराता रोड पर किसी ऑफिस में प्राइवेट जॉब करता है। यहां वह अपनी पत्नी और दो साल की बच्ची संग रह रहा था। जबकि कुछ ही दूर सेंवला खुर्द में उसके पिता और अन्य परिजन रहते है।

बुधवार शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद प्रवीण डेयरी में दूध लेने गया था। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वहां लौटने के बाद वह कुछ अपसेट सा था। रात को खाना भी बेमन से खाया। सोने से पहले प्रवीन ने कुछ दवाइयां खाई।
विज्ञापन


रास्ते में ही मौत हो गई
पत्नी ने पूछा तो उसने बताया कि तबियत खराब है और वह एंटी बायोटिक की गोलियां खा रहा है। रात दो बजे पत्नी की नींद खुली तो वह बाथरूम में उल्टियां कर रहा था। थोड़ी ही देर मे वह बेहोश हो गया तो पत्नी के होश उड़ गए।

उसने अपने ससुर को फोन कर बुलाया। इसके बाद प्रवीण को महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर आईसीयू फुल थी। जिसकी वजह से उसे जीएमएस रोड पर स्थित निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। विवेचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें