फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप से हुई लड़ाई तो बच्चे को आग में फेंका

Tue, 13 Jan 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक ऐसा मामला सामने आया जो दुनिया से इंसानियत खत्म होने की गवाही दे रहा है। दून की सहस्त्रधारा रोड पर कूड़ा बीनने के विवाद में एक दंपत्ति से मारपीट कर उनके बच्चे को आग में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


आग में बच्चे का हाथ बुरी तरह झुलस गया है। एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने फिलहाल आरोपी ठेकेदार और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।

सहस्त्रधारा रोड निवासी प्रीतम सिंह अपनी पत्नी रेखा और चार साल के बेटे शशिकांत काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को लेकर सोमवार को दून स्थित एसएसपी ऑफिस आए। पीड़ित प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि वह पत्नी और बेटे के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा बीन रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर ठेकेदार ने बच्चे को कूड़े के ढेर में लगी आग में फेंक दिया, जिससे उसका हाथ झुलस गया।

बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने पीड़ितों की बात सुनने के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा हैं। उधर रायपुर पुलिस का कहना है कि शिकायत पर ठेकेदार और उसकेसाथी को थाने बुला लिया गया है।
विज्ञापन

रंजिश में छात्र से मारपीट

रुड़की के शास्त्रीनगर में किराये का मकान लेकर पढ़ने वाले एक छात्र से कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। यह युवक दूसरे कॉलेज के छात्र बताए गए हैं।

शास्त्रीनगर में रहने वाले छात्र अंकुर का आरोप है कि वह एक अन्य कॉलेज के छात्र उससे किसी बात पर रंजिश रखते हैं। सोमवार को आरोपियों ने उसके साथ मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
पाडली गुर्जर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले उसके पुत्रों के साथ दो पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी थी। मुर्सीदा का आरोप है कि शिकायत के बावजूद दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसके रिश्तेदारों से चल रहे विवाद में मारपीट की थी। महिला ने गंगनहर कोतवाल प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें