फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य अरोपी पर 'आरोप' तय

Wed, 11 Sep 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलन देवी हत्याकांड में मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के खिलाफ देहरादून पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र तय कर दिए। कार लूट मामले में शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उसी मामले में पुलिस शेर सिंह को तिहाड़ जेल से दून लेकर आई है।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथः मंदिर में पूजा शुरू

वर्ष 1997 में एस्लेहाल निवासी कपिल अरोड़ा की अज्ञात लोगों ने कार लूटी थी। घटना के कुछ समय बाद कपिल ने एक टीवी प्रोग्राम में शेर सिंह राणा को पहचाना था।

पढ़ें, उत्तराखंड में खुलेगी आसाराम की 'पोल'

उसके बाद पुलिस ने 30 जुलाई 2001 को लूटी कार तिहाड़ जेल में बंद रवींद्र की निशानदेही पर सहारनपुर कचहरी से बरामद की थी। मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में लूट के मुकदमे की चार्जशीट तय की गई।
विज्ञापन


पढ़ें, पंजाबी फिल्मों में छाई दून की शिव्याश्री

कोर्ट ने अब अगली तारीख 24 सितंबर को दी है। इस दौरान शेर सिंह को भी कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद उसे दुबारा जेल भेज दिया गया।

राणा ने जेल से लिखा पत्र
दून जेल में बंद शेर सिंह राणा ने जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर गरीब कैदियों का जुर्माना अदा करने की इच्छा जताई है। अपनी किताबों से मिलने वाली रायल्टी के रुपयों से वह पहले भी तिहाड़ जेल में कई कैदियों का अर्थदंड भुगत चुका है। पत्र में शेर सिंह ने कहा कि वह दस साल से तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी है। इस दौरान उसने दो किताबें लिखी हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें