फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसे का 'जिम्मेदार' चालक मृत मिला, जेब में था सल्फास

Tue, 19 Apr 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार, धुमाकोट

सार

  • - घायलों और परिजनों ने लापरवाही से वाहन चलाने, गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कराया
  • - रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था चालक, जेब से मिला सल्फास
  • - अस्पताल कर्मी बोले, डिस्चार्ज के समय मानसिक रूप से था परेशान 
विज्ञापन
चालक को स्टेशन पर अचेत अवस्था में पाया गया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले पौड़ी के धुमाकोट में हुए बस हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ जहां घायलों और मृतकों के परिजनों ने लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, आरोपी चालक का शव कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला। उसकी जेब से सल्फास बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस प्रथमदृष्टया जहर खाकर जान देने का मामला बता रही है। चालक को रविवार शाम ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। पुलिस ने शिनाख्त कर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम होगा।

धुमाकोट थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार को बस हादसे के घायल और मृतकों के परिजनों की तहरीर पर बस चालक ओमप्रकाश ध्यानी (54) पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम धंगलगांव धुमाकोट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने इसकी पुष्टि की। कहा कि बस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर में बस चालक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना जहर खाकर दी जान

सुसाइड - फोटो : demo pic
कोटद्वार पुलिस ने बताया कि धुमाकोट की दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक ओमप्रकाश ने सोमवार शाम रेलवे स्टेशन के पास जहर खाकर जान दे दी। शाम तीन बजे लोगों ने उसे रेलवे स्टेशन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों को दी गई। उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
मृतक बस चालक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले डिस्चार्ज स्लिप से हुई है। वह रविवार शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था। बस हादसे में वह भी घायल हुआ था, जिसे नैनीडांडा से कोटद्वार रेफर किया गया था। पुलिस उपनिरीक्षक खजान सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की जेब से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की डिस्चार्ज पर्ची के साथ ही जहर की पुड़िया भी मिली है।

मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन प्रथम दृष्टया यह जहर खाकर जान देने का प्रयास लग रहा है। मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। अस्पताल कर्मियों के अनुसार रविवार को डिस्चार्ज के समय से ही वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें