फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में भाई ने बहन का पहले गला दबाया, फिर पहाड़ी से दिया धक्का, जानिए, इस कांड के पीछे की वजह

Thu, 07 Sep 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल ले जाकर एक भाई ने अपनी सगी छोटी बहन का पहले गला दबाया, फिर पहाड़ी से धक्का दे दिया, ताकि वह मर जाए। इस कांड के पीछे की वजह जानिए, खुद कलयुगी भाई की जुबान से...
विज्ञापन


दरअसल, यह बात सामने आई, तब जब सोमवार को चंडीदेवी मंदिर कैंपस में बदहवास अवस्था में पहुंची किशोरी ने आपबीती बताई तो हर कोई सन्न रह गया था।

सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस को किशोरी ने बताया था कि वह मूल रूप से यूपी के गांव जिहूरी गुसाई पुरवा परसुपुर जिला गोंडा के रहने वाली है और उनका परिवार लुधियाना में घुटी लेन साइकिल मार्केट में बसा हुआ है।
विज्ञापन

पहले पढ़ें, पीड़िता की जुबानी फिर भाई ने किया खुलासा

पीड़िता के मुताबिक, रविवार को वह अपने बड़े भाई सुधीर गोस्वामी के साथ हरिद्वार आई थी। भाई उसे घूमाने की बात कहकर यहां लाया था। हरकी पैडी पर गंगा स्नान करने के बाद वे चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के दर्शन करने के बाद भाई उसे लेकर जंगल की तरफ चला गया।

बताया कि भाई ने तब एक युवक से उसके प्रेम प्रसंग के संबंध में जिक्र किया था और फिर गला दबा दिया था। बेहोश होने पर भाई उसे पहाड़ी से धक्का देकर फरार होने में कामयाब रहा था।  

थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी सुधीर गोस्वामी को पुलिस टीम ने लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूला कि बहन के प्रेम प्रसंग से वह परेशान हो गया था इसलिए योजनाबद्ध ढंग से यहां लाकर उसकी हत्या करनी चाही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रहे हैं। किशोरी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें