बात बढ़ी तो वह घर के भीतर रखी लाइसेंसी बंदूक ले आया। गुस्से से तमतमाए कपिल ने बंदूक बड़े भाई पर तान दी। यह देख मां प्रकाशी ने बीचबचाव करने की कोशिश की। इसी बीच कपिल ने सेठपाल पर फायर कर दिया। गोली सेठपाल के सीने में लगी और वह मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।
मां प्रकाशी भी छर्रे लगने से घायल हो गई। यह देख कपिल मौके से भाग खड़ा हुआ। इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही प्रकाशी देवी को लेकर रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे।
जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ एसके सिंह और थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान गांव पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने सेठपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुखपाल मान ने बताया कि सुखपाल के बेटे की तहरीर पर आरोपी कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही इसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
पैसों को लेकर भी चल रहा था विवाद
सेठपाल के पास 25 बीघा खेती की जमीन है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में खड़े पेड़ों की बिक्री में बंटवारे को लेकर भी घर में क्लेश चल रहा था। छोटा भाई बार-बार बड़े भाई से पैसे मांग रहा था, लेकिन परिजन उसकी शराब की लत के कारण बात को टाल देते थे। सेठपाल के दो बेटे हैं। एक बेटा 18 साल और दूसरा बेटा 15 साल का है। छोटे भाई की भी कुछ साल पहले शादी हुई थी। एक वर्ष पहले उसकी पत्नी शराबखोरी की आदत से परेशान होकर अपनी एक वर्षीय बच्ची को लेकर मायके चली गई थी।श्