दोस्ती में एक युवक कुछ ऐसा कर गया कि मां-बाप के लिए जिंदगी भर का गम हो गया। दोस्त की मौत से सदमे में युवक ऐसा कदम उठाएगा किसी ने नहीं सोचा था। जानिए फिर क्या हुआ...
दोस्त की मौत से डिप्रेशन में आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार नितिन (25) पुत्र कुलदीप निवासी रामबाग हरबर्टपुर के परिवार में इकलौता पुत्र था।
शुक्रवार की शाम को वह अपने कमरे में था। जब काफी देर तक नितिन नीचे नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढते हुए उसके कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने जब खिड़की से झांका तो वह कुंडी के सहारे रस्सी से लटका हुआ था।
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और लेहमन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई दीपक मैठाणी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसआई मैठाणी ने बताया कि युवक 12वीं पास था। करीब एक साल पूर्व उसके दोस्त की मौत हो गई थी, जिससे वह डिप्रेशन में था। पुलिस का कहना है कि परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।