फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेमजाल' में फंसाकर नेपाली सुंदरियों ने किया व्यापारियों का बुरा हाल, पीड़ित दे रहे अब संपत्ति

Tue, 19 Dec 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा ऊधमसिंह नगर में नेपाली सुंदरियों ने सीमांत क्षेत्र के व्यापारियों को प्रेमजाल में ऐसा फंसाया कि अब व्यापारी चाह कर भी उनके चुंगल से नहीं छूट पा रहे हैं। पढ़िए कैसे फंसा रही नेपाली सुंदरियां....
विज्ञापन


 पीड़ित व्यापारियों को इसके लिए भारी भरकम कीमत चुकानी पड़ रही है। व्यापारियों को जाल में फंसाकर नेपाल की युवतियां उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। क्षेत्र के दो दर्जन व्यापारी उनके चंगुल में फंस चुके हैं। वे पहले उनसे शारीरिक संबंध बना लेती हैं, फिर उनकी क्लिपिंग या फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। व्यापारी उनके शोषण का शिकार हो रहे हैं और लोकलाज के भय से पुलिस से शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।

मामला व्यापार मंडल के संज्ञान में आया तो एएसपी से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई। नेपाल सीमा से सटे खटीमा और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नेपाल की ऐसी युवतियों का गिरोह सक्रिय है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों के संपर्क में आती हैं या ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा-मोटा सामान खरीदकर पहले बढ़ाती हैं नजदीकियां और फ‌िर..

ब्लैकमेल
शुरुआत में ये युवतियां छोटा-मोटा सामान खरीदती हैं। नजदीकी बढ़ने के बाद मिलना-जुलना होता है। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर उनकी क्लिपिंग या कुछ सबूत जुटा लेती हैं। उसके बाद व्यापारियों को ब्लैकमेल कर उगाही करती हैं।

नगर में बीस से अधिक ऐसे कारोबारी हैं, जो इन युवतियों के जाल में फंसे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ व्यापारियों ने तो नेपाली युवतियों को प्लाट खरीदकर दिए हैं। रविवार को व्यापार मंडल नगर महामंत्री अमन अरोड़ा अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पिंचा से मिले और मामले से अवगत कराया।

उन्होंने युवतियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने पीड़ित व्यापारियों की सूची देने और नेपाली युवतियों की जानकारी देने को कहा। साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ढाई लाख का सामान खरीदकर लगाए गंभीर आरोप
 कुछ समय पूर्व एक मामला कोतवाली भी पहुंचा था, जिसमें व्यापारी से ढाई लाख की खरीदारी करने वाली युवती रुपये मांगने पर झूठे आरोप लगा रही थी। बताया जा रहा है कि व्यापारी की इसमें कहीं कोई कमी नहीं थी जिसके चलते व्यापारी भी अड़ गया, तब युवती को अपनी गलती माननी पड़ी। जो व्यापारी गलती कर बैठे हैं, वे नेपाली युवतियों के दबाव के आकर रुपये और सामान लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें