फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मिला 'मौत' का इंसाफ

Thu, 26 Sep 2013 08:41 AM IST
अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छीवाला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार सिटी बस की चपेट में आने से बाइक सवार  युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बाइक को टक्कर मार दी
हादसा सोमवार देर रात को हुआ। लच्छीवाला फ्लाईओवर पर दून से तेज रफ्तार आ रही एक सिटी बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दो युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए।

सूचना पर 108 सेवा ने घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दिनेश कुमार (21) पुत्र राम सिंह निवासी जोगीवाला की मौत हो गई। जबकि, घायल भोपाल सिंह पुत्र राजकुमार निवासी जोगीवाला का उपचार चल रहा।
विज्ञापन


हाईवे पर प्रदर्शन किया
बुधवार को परिजनों ने आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। उपनिरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, बस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें