फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी लेने आया था, पहुंच गया हवालात

Wed, 11 Jun 2014 09:41 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक के साथ पत्नी तो गई नहीं उल्टे वह अपने बहनोई के साथ हवालात पहुंच गया। वह अपने दो बहनोई के साथ पत्नी को लेने पहुंचा था। वहां किसी बात पर ससुरालियों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक और उसके दोनों बहनोई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया है।

पत्नी से चल रहा था विवाद
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी गांव निवासी इंतजार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद चल रहा है। पत्नी अपने मायके आजाद नगर आई हुई है।

मंगलवार शाम को इंतजार अपने बहनोई महबूब निवासी शामली और इंतजार निवासी कमालपुर के साथ पत्नी को लेने आजाद नगर आया था। यहां पर किसी बात पर उसकी ससुराल पक्ष के साथ कहासुनी हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस
मामले ने इस कदर तूल पकड़ा की मारपीट होने लगी। किसी ने मारपीट की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इंतजार और उसके दोनों बहनोई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें