फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचकर नहीं दिया कब्जा, दो लोगों के हड़पे 37 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जमीन के एवज में एक शातिर जालसाज ने चमोली की महिला और दून के एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने इन दोनों को अलग-अलग जगहों पर जमीन बेची थी, लेकिन कब्जा देने में आनाकानी करता रहा। इसके बाद पीड़ितों ने एसआईटी से शिकायत की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहली शिकायत राजेश्वरी देवी निवासी चमोली ने बीते माह एसआईटी से की थी। शिकायत के अनुसार राजेश्वरी ने रायपुर क्षेत्र में अनिल खंडूरी नाम के व्यक्ति से 12.52 लाख रुपये में एक प्लाट खरीदा था। राजेश्वरी ने जब जमीन पर कब्जा लेना चाहा तो अनिल टरकाने लगा। इसके बाद राजेश्वरी ने एसआईटी में शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह मियांवाला निवासी अमर सिंह ने भी अनिल खंडूरी के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने अनिल खंडूरी से कुल 23 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। अमर सिंह से भी अनिल ने पूरे पैसे ले लिए, लेकिन कब्जा नहीं दिया। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एसआईटी की जांच के बाद दोनों की शिकायत सही पाई गई। इसी आधार पर आरोपी अनिल खंडूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें