फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ा शातिर साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने पकड़ा शातिर साइबर ठग
विज्ञापन

-हर्बल ऑयल के व्यापार में मोटा मुनाफा बताकर करता था ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एसटीएफ ने फर्जी हर्बल ऑयल कंपनी चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक कंपनी के फर्जी दस्तावेजों के सहारे करंट अकाउंट (चालू बैंक खाता) खुलवाकर देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों से लाखों के रुपये की ठगी की है। आरोपी मुंबई में चेक और एटीएम के जरिए पैसे निकाल लेता था।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि दून निवासी ख्वाब बंसल ने दिसंबर 2017 से जनवरी 2018 के बीच कुछ लोगों द्वारा लाखों की ठगी करने की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार एक वेबसाइट की शर्तों के अनुसार गणपति इंटरप्राइजेज के करंट अकाउंट में 41 लाख रुपये जमा कराए थे। वेबसाइट में कहा गया था कि इस पैसे से हर्बल ऑयल खरीदकर विदेशों में ऊंचे दामों पर बेचा जाएगा। इसमें मोटा मुनाफे की बात कही गई थी, लेकिन धनराशि जमा करने के बाद किसी ने संपर्क नहीं किया। इसके बाद बंसल की शिकायत पर अप्रैल 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में जांच के बाद एसटीएफ की टीम ने उत्तर प्रदेश के आगरा के बहरान थाना क्षेत्र से आरोपी शिव कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के अनुसार आरोपी ने गणपति इंटरप्राइजेज नाम के फर्जी दस्तावेज जमा कर करंट अकाउंट खुलवाया था। इसके अलावा आरोपी के अन्य मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें