ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सट्टा लगाने वाले तीन लोगों को दबोचा है। वहीं पुलिस को चकमा देकर दो लोग भाग निकले। कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार शाम चुक्खूवाला पुल के पास चार लोगों के सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची तो दो सट्टेबाज हाथ लगे, लेकिन दो भाग निकले। गिरफ्त में आए सट्टेबाजों की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपक और दिनेश के रूप में हुई है। दोनों के पास से सट्टे की पर्चियां और 50,080 रुपये बरामद हुए हैं। फरार हुए अभियुक्त शांति नगर, ऋषिकेश निवासी सन्नी गांधी और बबलू हैं। सन्नी शराब तस्करी के आरोप में भी जेल जा चुका है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि सट्टे के कारोबार में बबलू नाम का व्यक्ति कलेक्शन का काम करता है। पुलिस गिरफ्त में आए सटोरियों से मिले सुराग के आधार पर अन्य की तलाश कर रही है। वहीं रायपुर पुलिस ने खाई-बाड़ी करते हुए रायपुर निवासी राजेंद्र पाल को गिरफ्तार किया। राजेंद्र के पास से सट्टे की पर्चियां और 2430 रुपये बरामद हुए हैं।