ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आगामी लोक सभा चुनावों को देखते हुए जिला पुलिस में भारी फेरबदल किया गया है। इनमें बाहरी जनपदों से स्थानांतरण होकर आए इंस्पेक्टरों और दारोगाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 37 दारोगाओं इधर से उधर किया गया है। इनमें कुछ से थानों का चार्ज छूटा तो कई को नई जिम्मेदारी मिली है। सोमवार को जारी स्थानांतरण सूची में लंबे समय से चार्ज का इंतजार कर रहे दारोगाओं और इंस्पेक्टरों को भी मौका दिया गया है।
बता दें, बीते दिनों कैंट कोतवाली, रायपुर और नेहरू कॉलोनी से प्रभारी निरीक्षकों का तबादला बाहरी जनपदों में तबादला हुआ था। इसके बाद ये कोतवाली और थाने अस्थाई तौर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के हाथों में थे। एसएसपी ने कैंट कोतवाली का जिम्मा इंस्पेक्टर नदीम अतहर को दिया है। रायपुर थाने में फिर से इंस्पेक्टर को बैठाया गया है। यहां हरिद्वार से आए चंद्रभान अधिकारी को तैनात किया गया है। नेहरू कॉलोनी थाने में इस बार एसओ (दारोगा) को जगह दी गई है। प्रेमनगर से हटाकर दिलबर सिंह नेगी को नेहरू कॉलोनी एसओ बनाया गया है। वहीं लंबे समय से चार्ज का इंतजार कर रहे दारोगा नत्थीलाल उनियाल अब एसओ राजपुर बनाए गए हैं। राजपुर थाना भी पिछले दिनों दारोगा अरविंद सिंह के लाइन हाजिर होने के कारण खाली हुआ था। चार माह पहले एसओ क्लेमेंटाउन बनाए गए धर्मेंद्र रौतेला को चार्ज से हटाकर साइबर सेल भेजा गया है। उनकी जगह अब चमोली से आए दारोगा योगेंद्र गोसाईं को एसओ क्लेमेंटटाउन बनाया गया है। करीब डेढ़ साल से एसओ सहसपुर की कमान संभालने वाले नरेश सिंह राठौर को साइबर सेल का इंचार्ज बनाया गया है।
पटेलनगर कोतवाली के एसएसआई रहे विजय सिंह को सहसपुर की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र सिंह गहलावत को थानाध्यक्ष प्रेमनगर, इंस्पेक्टर देवेंद्र असवाल को डीसीआरबी व सीसीटीएनएस का प्रभारी बनाया गया है। दारोगा विजय भारती को मसूरी से थाना पटेलनगर, सचिन पुंडीर को चौकी प्रभारी आईएसबीटी से एसएसआई पटेलनगर, नरोत्तम बिष्ट को चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक से एसएसआई विकासनगर, मनमोहन नेगी को हाथीबड़कला चौकी से एसएसआई मसूरी, कमलेश शर्मा को चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी से आईएसबीटी प्रभारी, सुनिल पंवार को इंदिरानगर चौकी से नेहरू कॉलोनी चौकी प्रभारी, राजेंद्र पुजारा को पटेलनगर से चौकी प्रभारी हर्रावाला, बृजपाल सिंह को चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौकी प्रभारी, प्रदीप रावत को चौकी प्रभारी लक्खीबाग से चौकी प्रभारी हाथीबड़कला, मोहन सिंह को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी लक्खीबाग, किशन चंद्र को चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा से चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट, रवि प्रसाद को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा, गिरीश नेगी को चौकी प्रभारी बाजार से चौकी प्रभारी श्यामपुर बनाया गया है। दारोगा नीरज कुमार को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा, दारोगा शांति प्रसाद चमोली को पुलिस लाइन देहरादून से एसआईएस शाखा, दारोगा विवेक राठी को पुलिस लाइन से चकराता, दारोगा दीपक तिवारी को ऋषिकेश से थाना सहसपुर, रामनरेश शर्मा को चौकी प्रभारी श्यामपुर से कोतवाली ऋषिकेश, दारोगा प्रताप सिंह को कोतवाली नगर से थाना रायवाला, दारोगा कमल सिंह रावत को कोतवाली नगर से थाना रायपुर, दारोगा सुरेश चंद बलूनी को कोतवाली डोईवाला से कोतवाली विकासनगर, दारोगा गणेश सिंह को कोतवाली शहर से थाना क्लेमेंटटाउन, दारोगा हरीश सिंह को वसंत विहार से कोतवाली डालनवाला, दारोगा केशवानंद पुरोहित को कोतवाली मसूरी से एसआईएस शाखा, दारोगा राजेश सिंह को कोतवाली ऋषिकेश से थाना नेहरू कॉलोनी, दारोगा विनोद कुमार को पुलिस लाइन देहरादून से कोतवाली मसूरी और महिला दारोगा कवितानाथ को पुलिस लाइन देहरादून से कोतवाली पटेलनगर स्थानांतरित किया गया है।