फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के आरोपी को पकड़ने वाली टीम को मिलेगा इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड अटैक के आरोपी को पकड़ने वाली टीम को मिलेगा इनाम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एसिड अटैक के फरार आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने एसटीएफ की मदद से बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने आरोपी को दबोचने वाली संयुक्त टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक 19 दिसंबर 2017 को लिंठयूड़ा, पिथौरागढ़ निवासी एक महिला के चेहरे और शरीर पर एसिड फेंक दिया गया था। महिला की ओर से गुड्डू के खिलाफ पिथौरागढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी गड्डू फरार हो गया था। पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने पर एसटीएफ को मदद के लिए लगाया गया था। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी गुड्डू को बुधवार को चांदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया। सीओ पिथौरागढ़ शेखरचंद्र सुयाल के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली में छापा मारा था। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें