फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां रवाना होने पर रूट रहेंगे डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां रवाना होने पर रूट रहेंगे डायवर्ट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। निकाय चुनावों के लिए शनिवार को रेंजर्स ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए ग्राउंड से 700-800 वाहनों को रवाना किया जाएगा। ये वाहन अलग-अलग मार्गों से निकाले जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने लोगों से व्यस्त मार्गों से होकर बचने की अपील की है। शहर में यातायात व्यवस्था इससे बाधित न हो सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
- राजपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन लैंसडाउन चौक, कनक चौक, पैसेफिक तिराहा, बेनी बाजार होते हुए राजपुर रोड की ओर जाएंगे।
- प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहन दर्शनलाल चौक, घंटाघर चकराता रोड होते हुए पोलिंग बूथों को जाएंगे।
- आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए पोलिंग बूथ जाएंगे।
- रिस्पना कारगी चौक क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन बुद्धा चौक, एमकेपी चौक, सीएमआई होते हुए अपने पोलिंग बूथों के लिए प्रस्थान करेंगे।
- रायपुर की ओर जाने वाले वाहन लैंसडाउन चौक, कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, सहस्रधारा क्रासिंग होते हुए पोलिंग बूथों को जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें