फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की आत्महत्या, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। विवाहिता की आत्महत्या के बाद उसके मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ससुराली घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर निवासी प्रेमलाल की बेटी चंदा देवी की शादी वर्ष 2013 में प्रदीप कुमार निवासी राजीव नगर, रायपुर में हुई थी। राजीव ने शनिवार शाम ससुर को सूचना दी कि चंदा की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर प्रेमलाल रविवार सुबह रायपुर पहुंचे। यहां आकर पता चला कि चंदा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रेमलाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदा के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव उनके सपुर्द कर दिया। प्रेमलाल ने आरोप लगाया कि राजीव व उसके परिजन शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर बेटी चंदा ने शनिवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राजीव व उसके परिवारवालों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द राजीव को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें