फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विकर पर एड देकर पेटीएम से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्विकर पर एड देकर पेटीएम से ठगी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
कैमरा बेचने के नाम पर एक युवक से 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित के पिता की शिकायत पर थाना वसंत विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना वसंत विहार क्षेत्र के ऋषि विहार निवासी प्यार सिंह भंडारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके बेटे अक्षित भंडारी ने क्विकर डॉट कॉम पर एक डीएसएलआर कैमरे का विज्ञापन देखा। इसके बाद उनसे विज्ञापन डालने वाले से बात की तो उसने कैमरे की कीमत 24 हजार रुपये बताई। दोनों के बीच व्हाट्स एप पर बातचीत शुरू हो गई। बेचने वाले ने बताया कि कैमरे की कीमत के अलावा टैक्स, फ्लीट चार्ज व अन्य एसेसरीज का अलग से पैसा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अक्षित ने 21 फरवरी से कई बार पेटीएम के जरिये उसके खाते में रुपये भेजे। उसके अलग-अलग खातों में 3.65 लाख रुपये की धनराशि जमा की। जब कैमरा मांगा तो उसने जवाब देना बंद कर दिया। इस पर उन्होंने वसंत विहार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें