फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में लापता मिले 44 हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जिले भर में हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 226 में से 122 का सत्यापन किया गया। इनमें से 44 का पता नहीं है। 14 हिस्ट्रीशीटर जेल में और 44 अपने घरों पर पाए गए। पुलिस ने उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर जिले में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन का अभियान चलाया गया। देहरादून के 19 थानों में 226 हिस्ट्रीशीटर हैं, लेकिन इनमें से पुलिस 122 का ही सत्यापन कर पाई। इनमें ऋषिकेश में सबसे ज्यादा 44 हिस्ट्रीशीटर हैं। जबकि, विकासनगर में 27, सहसपुर में 19 डोईवाला में 17 और पटेलनगर थाने में 15 हिस्ट्रीशीटर हैं। सत्यापन के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को चेताया कि वह पुलिस निगरानी में हैं। अगर किसी आपराधिक गतिविधि में उनकी सांठगांठ उजागर हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पुलिस को लापता 44 हिस्ट्रीशीटरों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है ये हिस्ट्रीशीटर किसी और जगह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें