फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने 10 दिन में पकड़े 250 बेटिकट यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेनों में अभियान चलाकर 10 दिन में 250 बेटिकट यात्रियों को पकड़कर 50 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला है। इस अलावा अभियान के तहत यात्रियों को मोबाइल ऐप के जरिए टिकट लेने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि रेलवे के जांच दलों द्वारा ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 250 यात्रियों को पकड़ा जा चुका है और उनसे 50000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि अब सामान्य श्रेणी के टिकट के लिए रेलवे स्टेशनों पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन ऐप डाउनलोड कर टिकट लिया जा सकता है। मोबाइल ऐप के जरिए टिकट लेने पर यात्रियों को किराए में पांच प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें