ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पार्टी में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला बीते जून का है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शहर की रहने वाली युवती बीते पांच जून को देहरादून एक पार्टी में आई थी। वह अपने कुछ मित्रों के साथ राजपुर क्षेत्र के रेस्टोरेंट में मौजूद थी कि उसी वक्त आरोपी परविंदर दुआ ने छेड़छाड़ की थी। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर परविंदर दुआ की तलाश की गई, लेेकिन पकड़ में नहीं आया। रविवार को परविंदर दुआ के राजपुर क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। परविंदर दुआ डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है।