ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पटेलनगर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में डीडी मोटर्स की मनमानी पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने डंडा चलाया। इसके तहत पुलिस ने सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े कुल 11 वाहनों को लावारिस में दाखिल कर दिया और डीडी मोटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
चौकी प्रभारी बाजार नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि डीडी मोटर्स के खिलाफ काफी समय से शिकायत मिल रही थी। आरोप है कि यहां रिपेयरिंग के लिए आने वाले वाहनों को सड़क के दोनों ओर खड़ा किया जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पहले भी डीडी मोटर्स के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। डीडी मोटर्स के खिलाफ सीआरपीसी 133 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा शोरूम मालिक को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।