फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी पुलिस की तफ्तीश बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मासूमों को झाड़ियों में फेंकने वालों की पड़ताल में जुटी पुलिस तीन दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा आसपास के क्लीनिक और स्थानीय स्तर पर प्रसव कराने वाली महिलाओं से भी जानकारी जुटाई गई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके अलावा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।
बता दें बीती 20 मई को आईटी पार्क के पास झाड़ियों में मिले दो नवजात मिले थे। नवजात दून अस्पताल में भर्ती हैं। नवजातों को झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस दो दिनों तक वादी का इंतजार करती रही। इसके बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार के आदेश के बाद मंगलवार को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच कर रहे आईटी पार्क चौकी इंचार्ज सुनील कुमार के अनुसार इस संबंध में लगभग 25 लोगों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा क्षेत्र के कई क्लीनिक में भी पड़ताल की गई है। आईटी पार्क क्षेत्र की प्रसव कराने वाली महिलाओं से भी जानकारी जुटाई गई है। अभी तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पड़ताल में घर में ही प्रसव होने की बात सामने आ रही है। वहीं एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र विशेष के मोबाइल टावरों पर आईं कॉल को रिकवर किया जा रहा है। इसके लिए एसओजी की टीम लगाई गई है। इसके अलावा कोर्ट से अनुमति लेकर बच्चों की डीएनए जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर दें सूचना
आईटी पार्क के पास झाड़ियों में मिले दो नवजातों के बारे में यदि किसी भी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो वह इन नंबरों पर सूचना दे सकता है। इन नंबरों पर व्हाट्सएप्प भी किया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
मोबाइल नंबर-9411112811, 9410400400.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें