ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
गुजरात से मसूरी घूमने आए पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिगनेश भाई देसाई पुत्र जग्गू भाई देसाई (46) निवासी नडियाद गुजरात 16 साथियों के साथ तीन मार्च को मसूरी घूमने आए थे। सोमवार को किताब घर स्थित एक होटल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद साथी उन्हें सुबह करीब छह बजे उपचार के लिए सेंट मेरी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई योगेश चंद्र खुमरियाल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार जिगनेश भाई देसाई की मौत संभवत: हृदय गति रुकने से हुई है। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।