फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम को आधार से जोड़ने के झांसे में ना आए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

सावधान! एटीएम कार्ड को आधार से जोड़ने के झांसे में आकर बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी से शेयर ना करें। साइबर ठग लोगों को शिकार बनाने के लिए यह नया हथकंडा अपना रहे हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने साइबर ठगी से बचाव को एडवाइजरी जारी की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि साइबर ठग लोगों को विभिन्न तरीकों से झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल रहे हैं। केवल जागरूक होकर ठगी से बचा जा सकता है। किसी तरह के प्रलोभन में आने की जरूरत नहीं है। अधिकांश बिहार और झारखंड के नंबरों से आ रही है। ठगों द्वारा खुद को बैंक मैनेजर अथवा अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए कॉल की जा रही है। जानकारी ना देने पर यह लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
.....................
यह बरतें सावधानियां
- किसी अंजान से फ ोन पर बैंक से संबंधित जानकारी शेयर ना करें।
- अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नंबर, पासवर्ड आदि किसी को ना बताएं।
- बैंक कभी भी एटीएम, खाता, पासवर्ड आदि गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है।
- भीड़-भाड़ वाले और असुरक्षित स्थानों के एटीएम का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
- एटीएम का प्रयोग करते समय अनजान लोगों की सहायता से परहेज करें।
- यदि आपकी जानकारी के बिना खाते से धनराशि निकलती है तो तत्काल बैंक में शिकायत दर्ज कराएं।
- बैंक संबंधी धोखाधड़ी होने पर तत्काल अभिलेखों समेत नजदीकी थाना, साइबर सेल, साइबर थाने से संपर्क करें।
.................................
इन नंबरों पर करें शिकायत
100, 9456591502, 0135.2655900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें