ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले भगत सिंह कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को दबोचा है। आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। रायपुर इंस्पेक्टर हेमेंद्र नेगी के अनुसार बीते नौ अक्तूबर को भगत सिंह कॉलोनी निवासी नफीस अहमद पुत्र बुंदु के घर से नगदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी हो गया था। इस बाबत बीते 11 अक्तूबर को थाने पर सूचना दी गई थी। सीसीटीवी फुटे के आधार पर शनिवार को संदिग्ध भगत सिंह कॉलोनी निवासी आरोपी आजम को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी आजम ने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की बात कबूली। इसके बाद आजम की निशानदेही पर 20 हजार की नगदी और जेवर बरामद कर लिए गए हैं।