फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाएं टालने को ब्लैक स्पॉट पर तैनात होगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाएं टालने को ब्लैक स्पॉट पर तैनात होगी पुलिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सड़क हादसों का ग्राफ कम करने को प्रदेश भर में चिहिंत हुए करीब 125 ब्लैक स्पॉट पर पुलिस तैनाती की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें से 56 स्पॉट ऐसे हैं, जहां हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ट्रैफिक निदेशालय ने इस आशय का प्रस्ताव पुलिस महानिदेशक को भेजा है, जिसमें कहा गया है कि 60 प्रतिशत हादसे इन्हीं ब्लैक स्पॉट पर होते हैं।
ट्रैफिक निदेशालय का गठन होने के बाद से प्रदेश में ट्रैफिक का मुद्दा सुर्खियों में है। इसी कड़ी में निदेशालय ने प्रदेश भर में हादसाें के मद्देनजर ब्लैक स्पॉट का सर्वे कराया था। 13 जिलों में 125 के करीब ब्लैक स्पॉट चिहिंत किए गए हैं। इनमें से 56 ऐसे स्पॉट हैं, जहां हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के मुताबिक ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ वहां पर वाहनों की स्पीड कम करने को कई उपाए किए जा रहे हैं। दूसरा यहां पर पुलिस बल की तैनाती का प्रस्ताव भी पुलिस महानिदेशक को भेजा गया है। यहां पुलिस की तैनाती से हादसों में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में ऊधमसिंह नगर नंबर वन
प्रदेश में इस साल ऊधमसिंह नगर जिले में ही सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं। 30 नवंबर तक यहां 324 दुर्घटनाओं में 232 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मौत पैदल चलने वालों की हुई है। हरिद्वार हादसों में दूसरे नंबर पर है। यहां पर 301 हादसों में 175 लोग काल का ग्रास बने हैं। देहरादून में हादसे तो 313 हुए, मगर 128 लोगों की मौत हुई। नैनीताल में 198 दुर्घटनाओं में 97 की मौत हुई। बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर में 45, फिर दूसरे नंबर पर नैनीताल में 23, तीसरे स्थान पर हरिद्वार में 22 और फिर चौथे नंबर पर देहरादून में 11 ब्लैक स्पॉट चिहिंत हुए हैं। अन्य जिलों में इनकी संख्या दो से लेकर छह तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें