फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी सभासद बोले, जांच में कर रहे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी सभासद बोले, जांच में कर रहे सहयोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रेमनगर गैंगरेप प्रकरण में अभी पांचवां आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया हुआ है। इधर मामले में आरोपी कैंट सभासद जितेंद्र तनेजा ने जांच में सहयोग न करने के मामले में अपनी सफाई दी है। जितेंद्र का कहना है कि वे हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही सभी प्रक्रियाओं में सहयोग कर रहे हैं। जबकि पुलिस का अब भी यही कहना है कि तीन बार नोटिस भेजे जाने के बाद ही जितेंद्र तनेजा और अजय अरोड़ा ने अपने अंत:वस्त्र पुलिस के पास जमा कराए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने जितेंद्र तनेजा और अजय अरोड़ा को सशर्त गिरफ्तारी पर स्टे दिया था। शर्त थी कि वे अपना डीएनए टेस्ट कराएंगे और पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे। बावजूद इसके पुलिस का कहना है कि तनेजा व उनका साथी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में उन्हें बार-बार नोटिस भेजने पड़ रहे हैं। इस मामले में शनिवार को जितेंद्र तनेजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी सफाई दी है। कहा है कि वे पुलिस की हर जांच में सहयोग कर रहे हैं। वे भी चाहते हैं कि मामले की सच्चाई सामने आए। ऐसे में जब उन्हें जिस जांच के संबंध में बुलाया जाता है वे थाने जाते हैं और जब कोर्ट में जाना होता है कोर्ट जाते हैं। अंत:वस्त्र जमा कराने के संबंध में भी जितेंद्र ने कहा कि उन्होंने नियत समय में ही अपने सारे कपड़ों को पुलिस के हवाले कर दिया था। अब उन्हें भी पुलिस की जांच का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें