फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कर देश बनाएं बेहतर : एसएसपी

विज्ञापन
nivedita kukreti, SSP dehradun - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से सोमवार को 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने दिलाराम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
एसएसपी ने कहा कि नियमों के पालन से ही देश अनुशासित होगा और बेहतरी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात प्रशिक्षण भी दिया। सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 10 फरवरी तक होगा। इस कड़ी में शहर के विभिन्न चौराहों और स्थानों पर पुलिस की ओर से यातायात जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दिलाराम चौक पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा का वास्तविक उद्देश्य युवा पीढ़ी को अनुशासित देश के प्रति समर्पित करना है। इससे यह पीढ़ी सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकेगी। इस दौरान उन्होंने छात्रों को दुर्घटना के कारणों और देश की सड़क हादसों के बारे में जानकारी दी। कहा कि देश में आम अपराधों की तुलना में आठ गुना अधिक मृत्यु सड़क हादसों में होती है। इस तरह के कार्यक्रमों से प्रदेश में 2017 की तुलना में 2018 में कम दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने हेलमेट की विशेषता को भी बताते हुए कहा कि यदि सभी दोपहिया चालक हेलमेट पहनने लगें तो देशभर में 25 फीसदी घातक हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य, सीओ यातायात राकेश देवली, निरीक्षक यातायात राजीव रावत, निरीक्षक सीपीयू प्रदीप कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें