फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई मिश्रा की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा की न्यायालय ने न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है। मिश्रा की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विजिलेंस ने चार दिसंबर को मृत्युंजय मिश्रा को विवि में कई तरह की वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। तब से मिश्रा जेल में ही हैं। बुधवार को मिश्रा की विशेष विजिलेंस जज की अदालत में पेशी थी। लिहाजा उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। दोपहर करीब एक बजे न्यायालय कक्ष के मॉनिटर के माध्यम से मिश्रा ने न्यायाधीश के सामने हाजिरी दी। उसके बाद अभियोजन ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने के तर्क दिए। प्रस्तुत तथ्यों को देखते हुए न्यायालय ने मिश्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें