फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने कार का शीशा तोड़कर 8 लाख उड़ाए

Sat, 01 Mar 2014 04:06 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला, सेक्टर 9 में दो बाइक सवार कार का शीशा तोड़कर 8 लाख रुपए चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआइना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 8 के एक कपड़ा व्यापारी जतिन सेक्टर 9 स्थित इंडसइंड बैंक में पैसे जमा कराने के लिए आए थे। उन्होंने गाड़ी बैंक के बाहर खड़ी की थी।

दो युवक बाइक पर आए और गाड़ी का अगला शीशा तोड़कर लिफाफे में रखे 8 लाख रुपए चुरा कर ले गए। जतिन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी अश्विन शैनवी, एसीपी आदर्श दीप ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने भी पहुंचकर घटनास्थल का मुआइना किया। बैंक से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी की गई। कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, लेकिन लुटेरों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें