फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यटक की सहस्रधारा में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ सहस्रधारा घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव घटनास्थल से करीब एक किमी दूर धारा के बीच में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार उसके परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विजय उर्फ विक्की पुत्र श्यामलाल निवासी कुतुब विहार फेस वन द्वारिका दिल्ली में टैक्सी चलाता था। विक्की शुक्रवार को हेमंत पुत्र राजू निवासी पालम दिल्ली और तीन अन्य दोस्तों के साथ देहरादून घूमने आया था। दिन में उन्होंने देहरादून के विभिन्न स्थानों की सैर की और रात में सहस्रधारा नहाने के लिए चले गए। रात करीब नौ बजे विक्की और हेमंत सहस्रधारा में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों तेज बहाव में बहने लगे। इस बीच हेमंत तो साथियों की मदद से बाहर निकल गया, लेकिन विक्की पानी में बह गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से विक्की की तलाश की तो वह करीब एक किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ राजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि विक्की के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें