फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अंदर और मसूरी नहीं जा पाएंगे कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंदर और मसूरी नहीं जा पाएंगे कांवड़िए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर राजधानी के विभिन्न मार्गों पर कांवड़ियों के वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस दौरान कांवड़ियों का कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए शहर के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें शहर में प्रवेश करने से रोका जाएगा। इसके अलावा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सीमा क्षेत्रों पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

ये है कांवड़ियों के वाहनों के लिए रूट व्यवस्था
- हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से विकासनगर चकराता रोड होकर आने वाले कांवड़ियों व उनके वाहनों को सहसपुर सेलाकुई से शिवालिक कॉलेज मार्ग से नयागांव चौकी से शिमला बाईपास होते हुए आईएसबीटी-कारगी चौक से दूधली मार्ग होते हुए डोईवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

- हरिद्वार की ओर से देहरादून या अन्य मार्गों की ओर आने वाले कांवड़ियों के लिए डोईवाला-दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से सहारनपुर रोड शिमला बाईपास चौक से सभावाला की ओर भेजा जाएगा।
- सहारनपुर की ओर से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को आईएसबीटी से हरिद्वार बाईपास, कारगी चौक से दूधली होकर डोईवाला की ओर भेजा जाएगा। हरिद्वार व ऋषिकेश से सहारनपुर जाने वाले कांवड़ वाहन इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
- कांवड़ियों का मसूरी जाना प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए उन्हें राजपुर डायवर्जन व कुठालगेट पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा। इसी प्रकार सहस्रधारा जाने वाले कांवड़ियों के वाहनों को आईटी पार्क में रोके जाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
यहां रहेगी बैरियर व्यवस्था
शिमला बाईपास चौक, कारगी चौक, बाईपास चौकी नेहरू कॉलोनी, शिव मंदिर दूधली रोड, शक्ति विहार मोथरोवाला रोड, नंदा की चौकी, झाझरा चौकी के पास, गुरु रामराय इंटर कॉलेज दूधली रोड और डोईवाला चौक।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें