फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख की ठगी में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर पुलिस ने दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 16 लाख रुपये ठगने के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। क्लेमेंटटाउन के मोहब्बेवाला निवासी जानकी देवी ने एसआईटी जांच के बाद 12 जनवरी को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि हेमेन्द्र नेगी से रायपुर में प्लाट खरीदा था। जिसके एवज में 16 लाख रुपये का भुगतान किया था। प्लाट पर बाउंड्री कराने गए तो पता चला कि जमीन हेमेन्द्र नेगी के बजाय रिश्तेदार माया देवी त्रिपाठी के नाम है। पड़ताल में पती चला कि हेमेन्द्र नेगी ने दूसरी महिला को माया देवी बनाकर रजिस्ट्री कराई है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को गवाह सुमित कुमार निवासी बीड़ाखेड़ी सहारनपुर और बबीता मेहरा निवासी लूनिया देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बबीता को ही माया देव बताकर रजिस्ट्री ऑफिस लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें