फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 ग्राम के स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ड्रग्स के धंधे के मामू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई जारी है। बुधवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर 51 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके अलावा वसंत विहार पुलिस ने भी आठ ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा। सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह की अगुवाई में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने राजीवनगर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोक लिया। तलाशी में उनके पास से स्मैक बरामद हुई तो थाने लाकर पूछताछ की गई। उनकी पहचान अक्षय रजवार निवासी अलकनंदा एनक्लेव और आकाश मेहरा निवासी नत्थूवाला, थाना रायपुर के रूप में हुई। आरोपी बरेली से ड्रग्स लाकर यहां सप्लाई करते थे। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आकाश मेहरा पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, वसंत विहार पुलिस ने ऋषि विहार बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान राशिद निवासी हरभजवाला को आठ ग्राम स्मैक और 35 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। उधर, कैंट कोतवाली पुलिस ने बबीता रावत निवासी डाकरा को 34 पव्वाें के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें