फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने एसपी यातायात को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गति फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को यातायात कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह को शहर की कई समस्याएं बताईं। इस दौरान छात्रों ने समस्याओं का समाधान भी सुझाया। छात्रों के सुझावों और शिकायतों पर एसपी यातायात ने जल्द अमल कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कई स्कूलों के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्कूलों की छुट्टी के समय चौराहों पर पुलिस तैनात करने और सड़कों पर संकेतक लगाने की मांग की। छात्रों का कहना था कि पर्याप्त संकेतक नहीं होने से भी शहर में दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह ने छात्रों के इन सुझावों की सराहना की और तत्काल इनका पालन करने का भरोसा दिलाया। गति फाउंडेशन के सूरज जायसवाल ने बताया कि वे तीन महीने से देहरादून शहर के 10 स्कूलों के साथ मिलकर ‘आई चेंज माय सिटी चैलेंज’ करा रहे हैं। इसके तहत बीते दिनों में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं से उनके आसपास की समस्याओं की पड़ताल कराई गई थी। चैलेंज में हिस्सा लेने वाले छात्रों ने बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में इन्हीं समस्याओं को एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह और अन्य अधिकारियों से समक्ष रखा। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक राजीव रावत, गति फाउंडेशन के साहिल तोमर, ऋषभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें