सहयोग निधि के लिए 25 लाख का लक्ष्य
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
भाजपा विकासनगर मंडल की मंगलवार को सिटी पैलेस में बैठक हुई। बैठक में आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा की गई। मंडल को सहयोग निधि के लिए 25 लाख रुपये एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा ने की। जिले के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि सहयोग निधि में सारा धन चेक के माध्यम से ही लिया जाएगा। सहयोग निधि के लिए प्रत्येक मंडल की जिम्मेदारी तय की गई है। सहयोग राशि का इस्तेेेमाल संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टालरेंस पर कार्य कर रही है। सरकार की मंशा आम आदमी को राहत पहुंचाना है। प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। मंच संचालन नीरज चौहान ने किया।
इस मौके पर नीरु देवी, धनदेश उनियाल, यशपाल नेगी, संदीप मोंगा, जयंती पटवाल, कृष्णा तोमर, विजय मेहर, सुरेंद्र चौहान, चंद्रमोहन तोमर, धर्मेंद्र ठाकुर, राजू बिंजोला, अमित डबराल, कुंवर सिंह नेगी, सुधा बिजल्वाण, सविता ध्यानी, रचिता ठाकुर, सुमन कासव, देवी दयाल, गंभीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।