फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर जिलों में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी की नियुक्ति

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। अब हर जिले में अल्पसंख्यक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इससे योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता आने के साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा सकेगा। इसके लिए अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन ने शासन को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

राज्य में अब भी कई ऐसे अल्पसंख्यक बहुल इलाके हैं। जहां लोगों को राज्य एवं केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं कई स्थानों पर लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन तो जरूर करते हैं लेकिन, लापरवाह अफसरशाही के चलते लोग सरकारी योजनाओं से काफ ी दूर रहते हैं। वहीं आयोग के पास इस प्रकार की कई शिकायतें भी प्राप्त हो चुकी है। उसके बाद अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन ने इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का क्षेत्र में निस्तारण करने के लिए प्रत्येक जनपद में अल्पसंख्यक अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें