फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी स्कूल में दर्ज हुए छात्राओं के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी स्थित एक स्कूल में रैगिंग और छात्राओं के शारीरिक उत्पीड़न के मामले की जांच अधिकारी डीएसपी जया बलूनी ने मंगलवार को कुछ छात्राओं के बयान दर्ज किए। हालांकि अभी शिकायत करने वाली कई छात्राओं और उनके परिजनों के भी बयान लिए जाने बाकी हैं। वहीं स्कूल में छुट्टी के चलते डीएसपी बलूनी ने मुख्यालय से 15 दिन का और समय मांगा है।
विज्ञापन

बता दें, बीते माह मसूरी स्थित एक स्कूल से चार छात्राएं लापता हो गई थीं। स्कूल प्रशासन ने उन्हें तलाशने का प्रयास किया तो वे अगले दिन गाजियाबाद अपने-अपने घर पहुंच गई थीं। छात्राओं ने कुछ वरिष्ठ छात्राओं पर रैगिंग और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत के बाद महिला एवं बाल आयोग ने मामले की जांच की थी। जांच में छात्राओं के आरोपों की बहुत हद तक पुष्टि हो रही थी। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक जया बलूनी को सौंपी थी। जांच के लिए 15 दिनों की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन इस बीच स्कूल में छुट्टी के चलते सभी शिकायतकर्ता छात्राओं और संबंधित लोगों के बयान नहीं लिए जा सके हैं। वहीं डीएसपी बलूनी ने मंगलवार को कुछ छात्राओं के बयान दर्ज करने के साथ गाजियाबाद की छात्राओं के परिजनों से फोन पर संपर्क किया है। डीएसपी बलूनी ने बताया कि स्कूल में छुट्टियों के चलते सभी छात्राओं और संबंधित लोगों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसलिए पुलिस मुख्यालय से 15 दिन का और समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें